नई दिल्ली : OBC: छठी कट ऑफ लिस्ट आई


डीयू में जनरल कैटिगरी के एडमिशन तो बुधवार को खत्म हो गए, लेकिन ओबीसी के लिए अभीब भी मौकों की कोई कमी नहीं है। यूनिवर्सिटी के निदेर्शों के मुताबिक, कॉलेजों ने ओबीसी के लिए छठी कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। वैसे तो, पांच कट ऑफ लिस्ट के बाद 15 जुलाई को ओबीसी की बची सीटों को जनरल में कन्वर्ट किया जाना था, लेकिन डीयू ने कॉलेजों को ओबीसी के लिए दो और कट ऑफ लिस्ट जारी करने को कहा।

ओबीसी की छठी कट ऑफ लिस्ट में एसआरसीसी, हंसराज, हिंदू, एलएसआर समेत काफी कॉलेजों में एडमिशन के फुल चांस हैं। खास बात यह है कि ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए जारी की गई इस लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, बीए समेत पॉपुलर कोसेर्ज में एडमिशन ओपन हैं। इस कट ऑफ के आधार पर ओबीसी स्टूडेंट्स 15 व 16 जुलाई को कॉलेजों में एडमिशन ले सकत हैं। इस कट ऑफ को यूनिवसिर्टी की वेबसाइट du.ac.in पर भी देखा जा सकता है।

इस कट ऑफ लिस्ट के आंकड़ों को देखें, तो 39 कॉलेजों ने ओबीसी कैंडिडेट्स को बीकॉम ऑनर्स कोर्स में सीट ऑफर की है। 26 कॉलेजों में बीकॉम कोर्स में एडमिशन ओपन हैं। बीए कोर्स29, इकनॉमिक्स ऑनर्स 24, इंग्लिश ऑनर्स 31 और हिस्ट्री ऑनर्स 28 कॉलेजों में अभी एडमिशन मिल सकता है। जहां जनरल कैटिगरी के स्टूडेंट्स की कॉमर्स कोसेर्ज में उम्मीद तीसरी कट ऑफ लिस्ट के बाद ही लगभग खत्म हो गई थी, वहीं ओबीसी की अब भी काफी सीटें बची हुई हैं। ज्यादातर कॉलेजों ने इस लिस्ट में जनरल और ओबीसी कैटिगरी की कट ऑफ में 10 पसेर्ंट गैप का फॉर्म्युला अपनाया है। मसलन, अगर किसी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में जनरल कैटिगरी के एडमिशन 90 पसेर्ंट पर खत्म हो गए थे, तो ओबीसी के लिए छठी लिस्ट में कट ऑफ 80 पसेर्ंट कर दी गई है।

ओबीसी कैंडिडेट को बीकॉम ऑनर्स में एआरएसडी, भारती कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, आंबेडकर कॉलेज, डीडीयू कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स, देशबंधु कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज, गागीर् कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, आईपी कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, केशव महाविद्यालय, लेडी श्री राम कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, महाराजा अग्रसैन कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, मोती लाल नेहरू कॉलेज (मॉनिर्ंग व ईवनिंग), पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, सत्यवती ईवनिंग कॉलेज, शहीद भगत सिंह ईवनिंग कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज, (मॉनिर्ंग व ईवनिंग), श्री अरविंदो कॉलेज (मॉनिर्ंग व ईवनिंग), श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज व जाकिर हुसैन कॉलेज में अभी भी एडमिशन मिल सकता है। कट ऑफ की बात करें तो हिंदू कॉलेज में 86.25-89.75 व हंसराज कॉलेज में 87.25-89.25 पसेर्ंट पर बीकॉम ऑनर्स कोर्स में एडमिशन ओपन हैं। एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स कोर्स में तो एडमिशन क्लोज हैं लेकिन इकनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स में ओबीसी कैंडिडेट को 90.5-93.5 पसेर्ंट पर एडमिशन मिल रहा है। बीकॉम ऑनर्स कोर्स में श्यामलाल कॉलेज 76, श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज 85, शिवाजी कॉलेज 77-80 पसेर्ंट पर स्टूडेंट्स को सीट ऑफर कर रहा है। बीकॉम कोर्स में भी काफी कॉलेज में ऑप्शन खुले हैं। वहीं इको ऑनर्स कोर्स में हंसराज, आईपी कॉलेज, लेडी श्री राम कॉलेज समेत 24 कॉलेजों में ओबीसी कैंडिडेट के लिए ऑप्शन मौजूद हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:28 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh