दिल्ली में बिजली की दरों में 21.77 प्रतिशत की वृद्धि



रोजमर्रा की खाने पीने की वस्तुओं की महंगाई से जूझती जनता को अब बिजली के बढ़े बिल का बोझ भी उठाना होगा.

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के बिजली ग्राहकों के लिये शुल्क में करीब 22 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा कर दी.

इससे भी आगे बुरी खबर यह है हर तीन महीने में बिजली की दरें बढ़ती रहेंगी.

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत वितरण कंपनियों की बिजली खरीद लागत के साथ सामंजस्य बिठाने के लिये हर तीन महीने में विद्युत दरों की समीक्षा का फैसला किया है.

बिजली की दरों के बारे में लंबे समय से चल रहे वाद विवाद के बाद नई दरों की घोषणा कर दी गई. बिजली की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी.

आयोग के चेयरमैन पीडी सुधाकर ने कहा, 'हमने बिजली की दरों में 21.77 प्रतिशत वृद्धि का फैसला किया है. बिजली क्षेत्र भी महंगाई और बाजार के अन्य प्रभावों से अछूता नहीं है, इसलिये यह वृद्धि जरूरी हो गई थी.’

नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिये पहले 200 यूनिट की बिजली खपत के लिये तीन रुपये प्रति यूनिट वसूला जायेगा.वर्तमान में यह 2.45 रुपये प्रति यूनिट था.

इससे आगे 200 यूनिट से लेकर 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर अब 4.80 रुपये प्रतिशत यूनिट वसूला जायेगा और 400 यूनिट से अधिक की खपत के लिये 5.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जायेगा. पहले यह राशि क्रमश: 3.95 रुपये और 4.65 रुपये प्रति यूनिट पर थी.

Posted by रवि चौहान at 10:36 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh