भागलपुर में बाढ़ पीडि़तों पर गोली चलाने वाला थाना थानाध्यक्ष निलंबित

बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ पीडि़तों पर गोलीबारी की घटना के बाद गुरूवार को स्थानीय थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया.

बिहार के भागलपुर जिले में अकबरपुर के हरिओ गांव में बाढ़ पीडि़तों पर गोलीबारी की घटना में एक महिला के घायल होने के बाद गुरूवार को स्थानीय थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया.

पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि अकबरपुर थाना अंतर्गत हरिओ गांव में गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत सामग्री के लिए प्रदर्शन करने के दौरान हुई.

गोलीबारी में एक महिला के घायल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव को निलंबित कर दिया.

Posted by रवि चौहान at 6:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh