भारतीय बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक गिरा



अमेरिका में मंदी के संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में शुरुआती कारोबार से ही भारी बिकवाली का दबाव बन गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंको से ज्यादा टूट गया। वहीं निफ्टी 5,200 कए अहम स्तर से नीचे फिसल गया है।

दुनिया भर के सभी बाजारों में जबर्दस्त गिरावट का माहौल नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों में 4-5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा एशियाई बाजार के सूचकांकों में 2-5 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 414 अंकों की गिरावट के साथ 17,273 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 126 अंक टूटकर 5,205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में जयप्रकाश एसोसिएट्स, हिंडाल्को, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सेल और सेसा गोवा में 3.5-5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एलएंडटी 4 फीसदी, रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्यूनिकेशंस में 4-4 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है। वहीं टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक 2.5-4 फीसदी टूट गए हैं

आईसीआईसीआई बैंक और डीएलएफ में 3-3 फीसदी की गिरावट आई है। एसबीआई में 2.5 फीसदी की कमजोरी आई है। केर्न इंडिया 5 फीसदी लुढ़क गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Posted by रवि चौहान at 2:24 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh