बाबर ने ही गोदावरी को मारी थी टक्कर
6:58 pm
आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : नई दिल्ली। एक वेबसाइट पर लोड किए गए वीडियो फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि अदन की खाड़ी में भारतीय नौैसेना के पोत गोदावरी को पाकिस्तानी नौसेना के पोत बाबर ने टक्कर मारी थी। यह घटना गत जून की है, जब एमवी स्वेज पोत पर सवार अपहृत लोगों को छुड़ाने के लिए दोनों देशों के पोत संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे थे। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारतीय पोत ने उसके पोत को टक्कर मारी।
वेबसाइट पर डाला गया वीडियो फुटेज पीएनएस बाबर पर सवार एक पाकिस्तानी नाविक ने शूट किया था। इसमें दिखाया गया है कि पाकिस्तानी पोत ने गहरे समुद्र में जब गोदावरी को टक्कर मारी तो उस समय पाकिस्तानी पोत पर सवार लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। भारत सरकार ने अपने उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तान सरकार से इस संबंध में विरोध दर्ज कराया था।

