सदानंद गौड़ा बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : बेंगलूर। लोकसभा सदस्य डी वी सदानंद गौड़ा को कर्नाटक के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ दिलाई गई। उन्होंने बी एस येद्दयुरप्पा की जगह ली है जिन्हें अवैध खनन के मामले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में आरोपित किए जाने के बाद पद छोड़ना पड़ा। राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने राजभवन में 58 वर्षीय देवरागुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा को शपथ दिलाई।

गौड़ा राज्य के 26वें और येद्दयुरप्पा के बाद भाजपा की तरफ से दूसरे मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह का जगदीश शेट्टर के नेतृत्व वाले भाजपा के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने बहिष्कार किया। इसने सत्तारूढ़ पार्टी में गहरी दरार को सतह पर ला दिया। गौड़ा 22 माह के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे। राज्य में मई 2013 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अवैध खनन घोटाले से संबंधित लोकायुक्त की रिपोर्ट में आरोपित किए जाने के बाद येद्दयुरप्पा ने गत रविवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 38 महीने तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले, गौड़ा येद्दयुरप्पा के आवास पर पहुंचे। इसके बाद वह जगदीश शेट्टर के पास गए। गौरतलब है कि पार्टी विधायक दल की कल हुई बैठक में गुप्त मतदान में गौड़ा ने शेट्टर को हराया था।

गौड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी का समर्थन करने वाले विधायकों से उस वक्त सहयोग मांगा जब वे नाश्ता कर रहे थे। शेट्टर खेमे ने उनसे कहा कि वह येद्दयुरप्पा के प्रभाव में नहीं आएं। शेट्टर खेमे से जुड़े विधायक अरविंद लिंबावली ने कहा, 'हमने उनसे अपील की कि वह कठपुतली न बनें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किसी दबाव में न करें।' वह स्पष्ट रूप से येद्दयुरप्पा का उल्लेख कर रहे थे।

राज्य के निवर्तमान गृह एवं परिवहन मंत्री आर अशोक ने कहा कि शेट्टर ने उपमुख्यमंत्री का पद ठुकरा दिया है और इस पेशकश को स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता। अशोक को शेट्टर-अनंत कुमार खेमे का माना जाता है।



Posted by रवि चौहान at 6:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh