दिल्ली विश्वविद्यालय मे सीनियर छात्र के साथ रैगिंग



आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : आमतौर पर कॉलेज में फ्रेशर के साथ रैगिंग होती है, लेकिन इस बार कॉलेज के सीनियर व सेकेंड ईयर के छात्र के साथ रैगिंग हो गई है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस के नामचीन हिन्दू कॉलेज के एक छात्र के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है. कॉलेज की सभागार में एक सीनियर छात्र ने द्वितीय वर्ष के छात्र को जमकर बेइज्जत किया.

सेकेंड ईयर के इस छात्र को कॉलेज के ही सीनियर छात्र ने सभागार में खुद को सबके सामने गालियां देने को कहा. डर और दबाव के चलते छात्र ने सबके सामने सभागार के स्टेज पर खुद को गालियां दीं. उसके बाद उसे कहा गया है कि यदि सात सेकेंड में सभागार से नहीं गये तो उसका बुरा हाल कर दिया जाएगा. छात्र का आरोप है कि इप्तदा थियेटर सोसायटी के सदस्य राहुल ने उसे साथ इस तरह से बेइज्जत किया, जबकि उसने कुछ ऐसा नहीं किया था, जिससे उसके साथ ऐसा दुव्र्यवहार किया जाए. छात्र ने राहुल पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्र ने इस बाबत कॉलेज प्राचार्य और थियेटरी सोसायटी अध्यक्ष के नाम लिखित शिकायत की है.

इस संबंध में शुक्रवार को कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है. मामले के अनुसार अनुराग हिन्दू कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस में ईयर का छात्र है. अनुराग को थियेटर का शौक है, इस कारण वह कॉलेज की थियेटर सोसायटी का सदस्य बनना चाहता था. कॉलेज में सोसायटी द्वारा तीन दिन ऑडिशन चला. ऑडिशन का ट्रायल एक और दो अगस्त को कॉलेज सभागार में हुआ. इसके बाद बीते बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे सभागार के पास एक कमरे में सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा साक्षात्कार लिया गया.

पीड़ित छात्र के अनुसार साक्षात्कार में थियेटर सोसायटी के सदस्य राहुल ने उससे पूछा कि तुमने किसी से सिफारिश की है, लेकिन अनुराग ने साफ तौर इनकार कर दिया. जिसके बाद राहुल ने उसे सभागार में बैठे करीब 50-60 विद्यार्थियों के सामने खुद को गालियां देने को कहा. पहले तो अनुराग हिचकिचाया लेकिन फिर उसने खुद को गालियां देनी शुरू कर दी

Posted by रवि चौहान at 2:15 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh