अन्ना हजारे की सेहत स्थिर, वजन छह किलोग्राम से अधिक कम हुआ



दस दिन से अनशनरत अन्ना हजारे की देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया कि उनकी सेहत स्थिर है.

डॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि हजारे की हालत स्थिर है लेकिन उनका वजन छह किलोग्राम से अधिक कम हो चुका है.



उन्होंने कहा कि वह और उनके सहयोगी डॉक्टर हजारे की सेहत पर 24 घंटे नजर रखेंगे.



इससे पहले सुबह भी डॉक्टर त्रेहन ने अन्ना की हालत स्थिर बताई थी लेकिन संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि यह 'चिंता का विषय' है कि अन्ना पिछले 10 दिन से अनशन पर हैं और उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है.

रामलीला मैदान में गांधीवादी समर्थकों को सम्बोधित करते हुए त्रेहन ने कहा, 'अन्ना हजारे के वजन में छह किलोग्राम की कमी आई है और अब उनके स्वास्थ्य पर गहन निगरानी रखने की जरूरत है. डॉक्टरों का एक दल पूरी रात उनके स्वास्थ्य की निगरानी करता रहेगा.'

उन्होंने कहा, 'हम रात के दौरान उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखेंगे और इस बारे में विवरण आपको देंगे.'

इस बीच लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को गांधीवादी अन्ना हजारे को 'किसी भी क्षण' अपने यहां भर्ती करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. 10 दिनों से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे की तबीयत स्थिर लेकिन चिंताजनक बताई गई है.

अस्पताल के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अन्ना हजारे को भर्ती करने के लिए तैयार रहें। उन्हें किसी भी क्षण यहां लाया जा सकता है. डॉक्टर ने बताया, 'इसकी तैयारी में अस्पताल के कर्मचारी पिछले 24 घंटों से लगे हैं.'

उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे ने गत 16 अगस्त से रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे ने केवल जल ग्रहण किया है.

Posted by रवि चौहान at 1:51 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh