दुनियाभर की ऊर्जा कंपनियों की नजर लीबिया के अकूत तेल भंडारों पर

मुअम्मर गद्दाफी का 42 साल का शासन खत्म होने के करीब होने के साथ ही दुनियाभर की ऊर्जा कंपनियों की नजर अब लीबिया के अकूत तेल भंडारों पर है.

अफ्रीका में लीबिया के पास जितना तेल भंडार है, उतना किसी भी अफ्रीकी देश के पास नहीं है.लीबिया के पास 40 अरब बैरल से अधिक का तेल भंडार यानी 'काला सोना’ है.

मीडिया रपटों के मुताबिक, जैसे ही लीबियाई विद्रोही सरकार बनाने के लिए योजनाएं तैयार करना शुरू करते हैं, तेल एवं गैस उनके एजेंडा में सबसे ऊपर होगा.

पुनर्निर्माण के लिए एक लीबियाई विद्रोही अहमद जेहानी ने संकेत दिया कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो वैश्विक कंपनियों के साथ सभी मौजूदा अनुबंधों का सम्मान किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि फरवरी में जब क्रांति शुरू हुई, बीपी सहित सभी तेल कंपनियों ने लीबिया छोड़ दिया. बीपी लीबिया के पश्चिम में घदम्स ब्लॉक में अपना पहला उत्खनन शुरू करने ही वाली थी.

लैंबर्ट एनर्जी एडवाइजरी के विशेषज्ञ फिलिप लैंबर्ट ने कहा, 'लीबिया में अब भी अरबों बैरल तेल मौजूद है. लीबिया यूरोप के लिए अफ्रीका का द्वार है और वहां भारी संभावनाएं हैं. विश्व को और तेल की जरूरत है.’

Posted by रवि चौहान at 12:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh