दूरदर्शन के कर्मचारी करेंगे काला बिल्ला लगाकर काम
राष्ट्रीय, विशेष, शिक्षा 4:16 pm
कर्मचारी पिछले तीन सालों से अपने वेतन में बढ़ोतरी न होने से नाराज हैं.डीडी न्यूज संविदात्मक कर्मचारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कर्मचारी तीन अगस्त से काला बिल्ला लगाकर काम पर आएंगे.
ऐसा निर्णय उन्होंने पिछले तीन सालों से अपने वेतन में बढ़ोतरी न होने पर अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए किया है.उन्होंने बताया कि अपनी मांग को लेकर उन्होंने दूरदर्शन न्यूज के महानिदेशक को एक पत्र लिखा है.
कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांग को लेकर कई दफे महानिदेशक से मिल चुके हैं लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला. इसलिए उन्हें यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा.
कर्मचारियों ने कहा है कि महंगाई के इस दौर में वर्तमान वेतन से उन्हें गुजारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा
--

