सात नवंबर को ऑनएयर होगा राज्य सभा का अपना चैनल
राष्ट्रीय, विशेष 12:18 pm
लंबे इंतजार के बाद राज्यसभा चैनल की लांचिंग सात नवंबर को हो जायगी। इसके सीईओ गुरदीप सप्पल बनाए गए हैं। सप्पल राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के ओएसडी भी हैं। सप्पल ने बताया कि 7 नवंबर को चैनल का साफ्ट लांच होगा।
इस चैनल को लोकसभा चैनल की तर्ज पर चलाया जाएगा। उच्च सदन के प्रश्नकाल को रुचिकर बनाने और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए हिंदी व अंग्रेजी के अलावा प्रश्नकाल को पहले चरण में 5 अन्य प्रादेशिक भाषाओं मलयालम, तमिल, गुजराती, ओड़िया और उर्दू में भी दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि लोकसभा की तरह राज्य सभा के लिए चैनल लाने की बात बहुत पहले से की जा रही थी।लेकिन काफी टाल मटोल के बाद आखिरकार चैनल को लांच करने का मुहूर्त निकल ही गया।

