हर्ले-डेविडसन ने भारत में लांच की 'फैट बॉय स्पेशल
2:30 pm
बाइक बनाने वाली कंपनी हर्ले-डेविडसन ने गुरुवार को भारत में 'फैट बॉय स्पेशल' लांच की. दिल्ली शोरूम में इस मॉडल की कीमत 19.7 लाख रुपये है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस माडल का आयात किया जाएगा और यह हर्ले-डेविडसन की डीलरशिप में उपलब्ध होगा. इस समय कंपनी के डीलरों के पास 14 मॉडल उपलब्ध हैं.
हर्ले-डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने कहा, ''अब हम हर्ले-डेविडसन फैट बॉय स्पेशल लांच कर रहे हैं. यह बाइक हर्ले-डेविडसन की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगी."
कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ गठबंधन करने की भी घोषणा की. हर्ले-डेविडसन ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ पहले ही गठबंधन कर रखा है.
प्रकाश ने कहा, '' इस व्यवस्था से मोटरसाइकिल के उत्साही लोगों को हर्ले-डेविडसन समुदाय में शामिल होने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी.

