स्कूल की छात्रों से भरी वैन पलटने से एक छात्र की मौत

आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में निजी स्कूल की छात्रों से भरी वैन के पलटने से एक छात्र की मौत हो गई.

वही 10 अन्य घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत नाजुक है.

हादसा जिले के नरैनी कस्बे के पास गुरुवार को हुआ जब बच्चों को स्कूल लेकर जा रही चिल्ड्रन केयर एकेडमी की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई.

हादसे में छह वर्षीय छात्र संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक स्कूली बस में कक्षा एक से पांच तक के करीब 12 छात्र सवार थे.

पुलिस उपाधीक्षक धर्म सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वैन पलटने के बाद छात्र उसमें फंसे हुए थे. जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में घायल हुए छात्रों में तीन की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे प्रथम दृष्टया वैन चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है, जो घटना के बाद से फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

Posted by रवि चौहान at 2:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh