रामदेव के साथ चांद पर हनीमून मनाएगी राखी सावंत


हाल ही में अपने एक शो के प्रमोशन के दौरान राखी सावंत ने मीडिया से कहा था कि वह बाबा रामदेव से शादी करना चाहती हैं। शादी तक तो ठीक था लेकिन अब तो उन्होंने यह भी बता दिया है कि अगर बाबा के साथ उनकी शादी हो जाती है तो वह हनीमून मनाने कहां जाना पसंद करेंगी।

जब उनसे पूछा गया कि वह चांद पर हनीमून मनाने कैसे जा सकती हैं तो उनका कहना था कि जब शाहरुख खान चांद पर फ्लैट ले सकते हैं तो मैं चांद पर हनीमून बनाने क्यों नहीं जा सकती है। हनीमून तक की बात करने वाली राखी को इस बात का भी डर है कि कहीं बाबा रामदेव उन्हें अपनी बहन न बोल दें। राखी ने इससे पहले यह भी कहा था कि वह राहुल गांधी के साथ शादी करना चाहती है लेकिन सोनिया गांधी के साथ उनकी दाल नहीं गलेगी।

Posted by रवि चौहान at 12:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh