जापान में तूफान के साथ हुई भारी बारिश-भूस्खलन, 17 की मौत



जापान में तूफान के साथ हुई भारी बारिश-भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है.

इसके अलावा 43 लापता हैं. तूफान ‘तलस’ ने शनिवार को दस्तक दी थी. इसकी गति 108 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

जापान के मौसम विभाग के अनुसार, इस साल का यह 12वां तूफान है. यह रविवार को ही शिकोकू द्वीप और मुख्य द्वीप होंशु के मध्य भाग को पार चुका है. संवाद समिति क्योदो की खबर के अनुसार, पश्चिमी और मध्य जापान में 4,60,000 लोगों को जगह खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं.

सरकारी टेलीविजन ‘एनएचके’ ने खबर दी है कि 17 लोग मारे गए और 43 लापता हैं. घायलों की संख्या 98 बताई गई है.

टीवी पर एक फुटेज में दिखाया गया है कि तेज बारिश के कारण एक नदी पर बना पुल बह गया है और शहर के आवासीय इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है.

भूस्खलन की एक घटना में तीन घर मलबे में दब गए हैं. मलबे से 14 वर्षीय एक बच्ची को बचा लिया गया है जबकि पांच लापता हैं.



Posted by रवि चौहान at 9:49 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh