मर्सिडीज बेंज भारत में तीन साल में 10 नए ब्रांड लाएगी

वहीं इस समय लग्जरी कार बाजार की शीर्ष कंपनी बीएमडब्ल्यू भी पीछे हटने को तैयार नहीं है.

बीएमडब्ल्यू ने कहा है कि वह शीर्ष स्थान को नए सिरे से परिभाषित करेगी और अपने ब्रांड स्थान को एक नए स्तर पर ले जाएगी. साथ ही कंपनी का उपभोक्ता संतुष्टीकरण, प्रौद्योगिकी और पसंद की नियोक्ता जैसी बातों में आगे जाने का इरादा है.

मर्सिडीज बेंज इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) देबाशीष मित्रा ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार के अनुरूप हमारा समूचा पोर्टफोलियो अगले तीन साल में आएगा. मुझे लगता है कि उस समय तक हमारे 9 या 10 नए ब्रांड होंगे.’’

उन्होंने बताया कि कंपनी के नए उत्पादों में छोटी कारें भी शामिल होंगी. बीएमडब्ल्यू से लग्जरी कार बाजार में शीर्ष स्थान गंवाने के बारे में मित्रा ने कहा, ‘‘हम जिस भी वर्ग में हैं, ई-क्लास को छोड़कर सबमें शीर्ष पर हैं. नंबर का खेल वास्तव में तभी शुरू होगा जब लग्जरी कार विनिर्माताओं के सभी उत्पाद यहां होंगे.’’

उन्होंने कहा कि जब हमारे सभी उत्पाद यहां होंगे, तब हम 2015 में भारत में लग्जरी कार बाजार में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास करेंगे. 2009 में बीएमडब्ल्यू ने मर्सिडीज को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था.

Posted by रवि चौहान at 9:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh