तस्वीरे : जनता की जीत की
फोटो 9:48 am
लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं।
जीत की खुशी ने अन्ना के चेहरे से थकान की रेखाएं मिटा दी थी। अन्ना ने कहा कि उन्हें
विश्वास है कि जनता के मुद्दों से संसद इंकार नहीं करेगी। लेकिन यदि संसद ने
इंकार किया, तो जन संसद को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज
यह बात साबित हो गई है कि जन संसद, दिल्ली की संसद से बड़ी है।
जन संसद जो चाहेगी, दिल्ली की संसद को उसे मानना होगा।
अन्ना ने कहा, "हमें बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाए संविधान के तहत इस देश में
परिवर्तन लाना है। आज यह साबित हो गया है कि परिवर्तन लाया जा
सकता है। हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।"

