राजस्थान में भारी वर्षा से सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त


राजस्थान में रविवार को जयपुर समेत कई संभाग में व्यापक वर्षा होने से सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

राज्य में सबसे अधिक वर्षा वनस्थली में 21.4 मिमी दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर अजमेर नसीराबाद, टोंक दौसा समेत कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है.

अजमेर, 17.6 मिमी, कोटा 14.6 मिमी, जयपुर आठ मिमी, पिलानी 3.0 मिमी, बाडमेर 2.5 मिमी, चित्तौड़गढ, 0.5 मिमी, जैसलमेर 2.0 मिमी, बीकानेर 0.4 मिमी, चुरु 0.2 मिमी, वर्षा दर्ज की गई.

जयपुर में कल से रुक रुक कर हो रही बारिस का दौर आज भी जारी रहा. वर्षा से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा.

Posted by रवि चौहान at 1:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh