'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फिल्म के केबल और इंटरनेट पर प्रदर्शन पर रोक


दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फिल्म को केबल पर दिखाये जाने पर अदालत ने रोक लगा दी है.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने देशभर के सभी केबल आपरेटरों को कैटरीना कैफ और इमरान खान अभिनीत फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के निर्माता की आवश्यक मंजूरी के बिना केबल और इंटरनेट पर इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी.

यह फिल्म नौ सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी.

न्यायमूर्ति ए के पाठक ने यशराज फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर फिल्म के इंटरनेट और केबल पर दिखाये जाने पर रोक लगा दी.

साथ ही अदालत ने केबल आपरेटरों को फिल्म के प्रदर्शन के पहले और बाद में किसी भी माध्यम से उसकी कॉपी करने पर रोक लगा दी.

Posted by रवि चौहान at 6:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh