पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

स्वदेश निर्मित परमाणु क्षमता से युक्त बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सोमवार को ओडीशा तट से सफल परीक्षण की किया गया.

रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह मिसाइल को भुवनेश्वर से करीब 230 किलोमीटर दूर एकीकृत परीक्षण रेंज से छोड़ा गया. इसमें 500 किलोग्राम विस्फोटक थे और इसकी मारक क्षमता अधिकतम 350 किलोमीटर है.

शनिवार को यहां से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल शौर्य का सफल परीक्षण किया गया था.

Posted by रवि चौहान at 11:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh