बैंक अधिकारी की चाकुओं से गोदकर हत्या

मध्य प्रदेश के भोपाल में अज्ञात व्यक्ति ने एक बैंक अधिकारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.

भोपाल में पंजाब एंड सिंध बैंक के चीफ जनरल मैनेजर अविनाश कुमार नागपाल की उनके शालीमार इन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात शख्स नागपाल के घर में घुसकर लूटपाट करने लगा. इसका विरोध करने पर उसने नागपाल पर हमला बोल दिया और सात-आठ वार किए. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.

इसका पता चलते ही पड़ोसियों ने नागपाल को नर्मदा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हत्यारे को सुरक्षा गार्ड और पड़ोसियों ने पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन वह लोगों को चाकू का भय दिखाकर भाग निकला.

बताया जा रहा है कि हत्यारा खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुसा था.

दरअसल नागपाल दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है. भोपाल में वह ज्यादातर अकेले ही रहते थे. कभी-कभी उनकी पत्नी और बेटी आती थी. उनका बेटा विदेश में रहता है.

घटना की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही नागपाल का यहां से तबादला भी हो गया था. लेकिन जाने से पहले ही उनके साथ ये हादसा हो गया.

Posted by रवि चौहान at 11:57 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh