मैक्सिको में ट्रक में मिले 35 शव

मैक्सिको के अधिकारियों का कहना है कि तटवर्ती शहर वेराक्रूज़ के एक शॉपिंग सेंटर में बंदूकधारियों ने 35 शवों को दो ट्रकों के पीछे भरकर छोड़ दिया है.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ मृतकों के हाथ बंधे हैं जिससे पता चलता है कि उनको प्रताड़ना दी गई है.

अधिकारियों के मुताबिक़ मारे गए लोगों में से सात की पहचान संगठित अपराध में शामिल लोगों के रूप में की गई है.

नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो माफ़िया गुट पिछले एक साल से वेराक्रूज़ में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं.

2006 में राष्ट्रपति फ़ेलिप काल्डरॉन ने ड्रग माफ़िया के ख़िलाफ़ युद्ध का एलान किया था जिसके बाद से अब तक 40 हज़ार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

Posted by रवि चौहान at 12:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh