स्वामी अग्निवेश ने मांगी अन्ना हजारे और साथियो से माफी


अन्ना हजारे के अनशन के दौरान टीम अन्ना से मतभेद को लेकर अब सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने सभी से क्षमा मांगी है.

लोकपाल विधेयक आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश और अन्ना हजारे के दल के बीच मतभेद उभर कर सामने आए. इसको लेकर स्वामी अग्निवेश ने अन्ना हजारे समेत उन सभी लोगों से माफी मांगी है, जिन्हें अग्निवेश के अनजाने में किए गए कार्यों से ठेस पहुंची हो.

बुधवार को स्वामी अग्निवेश का जन्मदिन है और इसकी पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं 73 साल का हो जाऊंगा. जैन समाज इन दिनों क्षमा पर्व मना रहा है. मैं उन सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं कि जिन्हें मैंने अनजाने में ही ठेस पहुंचाई हो.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी को भी लगता हो कि मैंने उन्हें ठेस पहुंचाई है, तो कृपया मुझे क्षमा कर दीजिए. संयोग से, मेरा जन्मदिन भी उसी दिन है, जिस दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है.’’

अग्निवेश ने कहा कि उनकी यह अपील खास तौर पर हजारे, भ्रष्टाचार निरोधक आंदोलन और आर्य समाज संगठन के लिए है.

उल्लेखनीय है कि हजारे के अनशन के दौरान हजारे पक्ष और अग्निवेश के बीच उस समय मतभेद पैदा हो गये थे जब स्वामी अग्निवेश का एक वीडियो यू-ट्यूब पर दिखाया गया.

इस वीडियो में वह एक व्यक्ति (कथित रूप से एक केंद्रीय मंत्री) से कह रहे हैं कि अनशन कर रहे हजारे के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे.

अग्निवेश ने दावा किया कि यह वीडियो 'फर्जी' है और इससे 'छेड़छाड़' की गई है. यह उनकी छवि खराब करने के लिये चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा है. उन्होंने इस बात का भी खंडन किया कि वह केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से बात कर रहे थे.

इसे लेकर अन्ना की प्रमुख सहयोगी किरण बेदी ने अग्निवेश पर पूरी तरह से अनैतिक होने का आरोप लगाया था.

Posted by रवि चौहान at 10:56 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh