अन्ना हजारे को अस्पताल से छुट्टी, देर रात अपने गांव पहुचे



अन्ना हजारे बुधवार शाम को गुड़गांव के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देर रात अपने गांव रालेगण सिद्धि पहुंच गए.

अपने गांव पहुंचते ही अन्ना हजारे का पारम्परिक तौर तरीके से जोरदार स्वागत किया गया. ग्राम की महिलाओं ने अन्ना हजारे की आरती उतारी. गांव में अन्ना हजारे के पहुंचने की खूब जोर-शोर से तैयारी की हुई थी.

अन्ना गांव पहुंचते ही सीधे यादव बाबा मंदिर पहुंच कर मत्था टेका. अन्ना हजारे ग्राम सभा को भी सम्बोधित करेंगे.

लोकपाल मुद्दे पर 12 दिन की अनशन समाप्ति के बाद हजारे का गुड़गांव के अस्पताल में इलाज चल रहा था. उन्हें शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उसके बाद वह विमान से पुणे के लिए रवाना हो गए थे.

पुणे हवाई अड्डे पर हजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. पुणे से सड़क के रास्ते अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे.

Posted by रवि चौहान at 10:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh