जनरल डेविड पेट्रियस अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त, सीआईए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे



जनरल डेविड पेट्रियस अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं. अब वे सीआईए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे.

ग्यारह सितंबर 2001 के हमले के बाद पैदा हुए मुश्किल हालात में पेट्रियस अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ जनरलों में से एक के रूप में उभर कर सामने आए.

उन्होंने इराक और अफगानिस्तान में सफलतापूर्वक देश का नेतृत्व किया.

अपनी पीढ़ी के बेहतरीन कमांडरों में से एक माने जाने वाले पेट्रियस को सेना के लिए युद्धक्षेत्र, आतंकवाद विरोधी नीति और सैन्य नियमावली तैयार करने का श्रेय भी दिया जाता है.

पेट्रियस को सैन्य कमांडर के रूप में आखिरी दायित्व अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सेनाओं का नेतृत्व करने का दिया गया था.

तालिबान और अल कायदा के खिलाफ अपने इस दायित्व को उन्होंने कामयाबी के साथ अंजाम दिया.

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनरल पेट्रियस को अमेरिकी सेना में उनके ऐतिहासिक करियर और सेवा के लिए बधाई दी.

Posted by रवि चौहान at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh