अपनी सभी फिल्में नहीं देख पाती है हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली
मनोरंजन 1:55 pm
कांटैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए जागते रहकर फिल्म देखना मुश्किल काम है.
अभिनेता ब्रैड पिट की गर्लफ्रेंड जोली ने कहा कि बैड उन्हें इस बात के लिए चिढ़ाते हैं क्योंकि वह फिल्में देखना शुरू तो कर देती हैं पर अगले पांच मिनटों में वह सो जाती हैं. इस वजह से उन्होंने अभी तक अपनी कुछ फिल्में नहीं देखी हैं.
हालांकि जोली ने बैड की फिल्में देखी हैं. ‘द टूरिस्ट’ और ‘टॉम्ब रैडर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जोली को बैड की ‘द एसैसिनेशन ऑफ जेसी जेम्स बाई द कॉअर्ड राबर्ट फोर्ड’ सबसे अच्छी लगी.

