लुईसियाना में खतरनाक तूफान के चलते आपातकाल की घोषणा



अमेरिकी देश लुईसियाना में खतरनाक तूफान के चलते आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है.



अमेरिका द्वारा शक्तिशाली और खतरनाक तूफान की आशंका जताने के बाद तेल कंपनियों ने मैक्सिको की खाड़ी से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है. साथ ही लुईसियाना ने आपातकाल की घोषणा की है .



नेशनल हरीकेन सेंटर ने पासकागोला, मिसीसिपी, सबीना पास, टेक्सास के लिये चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है जबकि पूर्वोत्तर का इलाका तूफान आईरिन के कारण आई बाढ़ से उबर रहा है.



हरीकेन सेंटर ने कहा कि इसे फिलहाल ट्रापिकल डिप्रेशन 13 के नाम से जाना जा रहा है जो चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है और उन तटीय इलाकों तक पहुंच सकता है जहां वर्ष 2005 में कैटरीना ने कहर बरपाया था.



लुइसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने आपातकाल की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इससे ‘‘काफी समय तक भारी बारिश का खतरा है जिससे समुद्र तटों पर ऊंची लहरें सकती हैं और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा है.’’



उन्होंने कहा कि वर्तमान अनुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में 48 घंटे से ज्यादा समय तक 12 से 15 इंच (30 से 38 सेंटीमीटर) तक बारिश हो सकती है.



जिंदल ने कहा, ‘‘अनुभवों से हम कह सकते हैं कि बुरे के लिये हमें तैयार रहना चाहिए और अच्छे की उम्मीद करनी चाहिए और चूंकि यह तूफान आने का वक्त है इसलिए लुईसियानावासियों को खुद और अपने परिवार को बचाने की तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए.’’

Posted by रवि चौहान at 1:55 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh