पाकिस्तान डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए भारत से खरीदेगा कीटनाशक


पाकिस्तान ने पाकिस्तान एयरलाइंस को पंजाब प्रांत में फैले डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए मुंबई से कीटनाशक लाने का आदेश दिये.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पंजाब प्रांत में फैले डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए सरकारी पाकिस्तान एयरलाइंस (पीआईए) को मुंबई से कीटनाशक लाने का आदेश दिया.

पीआईए के नियमों के अनुसार इस तरह के पदाथरें को ढ़ोने पर लगी रोक के कारण अभी तक इन कीटनाशकों को नहीं लाया गया था, लेकिन गिलानी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार डेंगू के प्रकोप को देखते हुए यह आदेश दिया गया.

पंजाब प्रांत की सरकार ने इन कीटनाशकों को खरीदा है और अधिकारियों के एक दल को डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी दवाएं लाने गुजरात भी भेजा है.

प्रांत में इस बीमारी से अभी तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग इसकी चपेट में आ गए हैं.

Posted by रवि चौहान at 10:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh