कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मेघालय के दौरे पर जाएंगे


कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी युवा कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाने के प्रयासों के तहत बुधवार को मेघालय के दौरे पर जाएंगे.

पार्टी नेताओं ने बताया कि गांधी राज्य के पश्चिमी गारो हिल्स में अमपति का दौरा करेंगे और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करेंगे.

मेघालय जाते हुए गांधी भूकम्प से प्रभावित सिक्किम के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण अथवा आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा भी कर सकते हैं.

ज्ञात हो कि रविवार शाम आए 6.8 की तीव्रता वाले भूकम्प से सिक्किम में कम से कम 50 लोग मारे गए.

गांधी का यह मेघालय दौरा देश भर में युवा कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाने और राजनीति में युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनकी बैठकों का एक हिस्सा है. राहुल युवक कांग्रेस के प्रभारी हैं.

भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव ने कहा, "युवक कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाने के लिए राहुलजी मेघालय का दौरा कर रहे हैं." मेघालय में वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Posted by रवि चौहान at 9:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh