उप्र में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को व्यस्त लखनऊ-देहरादून रेलमार्ग पर एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि चौहरा कस्बे के निकट मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कई मीटर तक रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे के पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। यह मालगाड़ी मुरादाबाद से सहारानपुर जा रही थी।

Posted by रवि चौहान at 12:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh