गोवा ख़नन मामला: पीएसी अध्यक्ष मनोहर परिकर हटाए गए

गोवा में विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे ने शुक्रवार की देर शाम लोक लेखा समिति यानि पीएसी के अध्यक्ष मनोहर परिकर को उनके पद से हटा दिया है और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय पई खोट को समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है .

मनोहर परिकर करोड़ों रुपये के अवैध ख़नन घोटाले की रिपोर्ट सदन के पटल पर न रखे जाने से नाराज़ थे.

इससे पहले, परिकर ने विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे पर कांग्रेस से मिलीभगत और अवैध ख़नन घोटाले में संलिप्त व्यक्ति को बचाने का आरोप लगाया.

भाजपा ने आरोप लगाया है कि हज़ारों रुपये के ख़नन घोटाले का लाभ उठाने वालों में मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं.

Posted by रवि चौहान at 12:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh