लैंडिंग के समय विमान का टायर फटा,

चेन्नई में शुक्रवार रात 13 यात्रियों को ले जा रहा किंगफिशर का एक विमान दुर्घटना होते बाल-बाल बचा.

चेन्नई-तिरुचिरापल्ली किंगफिशर एयरलाइन विमान का शुक्रवार रात चेन्नई में उतरने के दौरान एक टायर फट गया. विमान में सवार सभी 13 यात्री सुरक्षित हैं.

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि तिरुचिरापल्ली में भारी बारिश के कारण विमान उतर नहीं सका था और इसलिए इसे लौट कर आना पड़ा था.

अधिकारियों के मुताबिक विमान में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है . विमान में 48 यात्रियों की क्षमता थी .

सूत्रों ने बताया कि विमान को हवाईपट्टी से फौरन नहीं हटाया जा सका, जिसके चलते फ्रैंकफर्त से आ रहे एक विमान को बेंगलूर भेजना पड़ा .

हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन ढाई बजे तक बंद रहा.

Posted by रवि चौहान at 12:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh