पंजाब : 4.5 क्विंटल मिलावटी दूध जब्त, डेयरी मालिक गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने एक डेयरी से 4.5 क्विंटल मिलावटी दूध जब्त कर डेयरी मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के संयुक्त दल ने कल गोयल डेयरी पर छापा मारकर 4.5 क्विंटल मिलावटी दूध जब्त कर लिया.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मिलावटी दूध तैयार करने के लिए रखे गए ग्लूकोज सीरप से भरे छह कंटेनरों को जब्त किया गया है. प्रत्येक कंटेनर में 300 किलोग्राम ग्लूकोज सीरप भरा था.

शर्मा ने बताया कि डेयरी के को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh