शक्ति कपूर ‘बिग बॉस 5’ के घर से बाहर

बॉलीवुड के चर्चित खलनायक शक्ति कपूर ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर हो गए.

‘बिग बॉस 5’ में 12 महिलाओं के साथ प्रवेश करने वाले शक्ति कपूर शनिवार को कार्यक्रम से बाहर हो गए. ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर होने वाले वे चौथे प्रतिस्पर्धी हैं.

इससे पहले गायिका-अभिनेत्री रागेश्वरी, राजस्थानी डांसर गुलाबो और सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ‘बिग बॉस’ से बाहर हो चुकी थीं.

शुरुआत में कपूर ‘बिग बॉस’ के घर में एक मात्र पुरुष प्रतिस्पर्धी थे.

बहरहाल बाद में टेलीविजन स्टार अमर उपाध्याय, आकाशदीप और वीजे सिद्धार्थ भारद्वाज को इस रियलिटी शो में शामिल किया गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:41 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh