गाजा पट्टी में हवाई हमले के बाद रॉकेट हमला

गाजा पट्टी में इसाइल की ओर से किये गए हवाई हमले में इस्लामी जिहाद के पांच आतंकवादी मारे गए.

जिसके जवाब में दागे गए रॉकेट से एक इसाइली नागरिक घायल हो गया.

इसाइली मीडिया ने कहा कि सेनाध्यक्ष बेनी गांत्ज ने इस घटना और देश की संभावित प्रतिक्रि या पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है. हालांकि सेना की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई.

गाजा आपात सेवाओं के प्रवक्ता आदम अबू सेलमिया ने बताया कि इसाइली हमले में इस्लामी जेहाद के सशस्त्र शाखा अल कुद्स ब्रिगेड पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसाइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों के उस समूह पर हमला किया जो लंबी दूरी पर मार करने वाले रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh