सोमालिया में विस्फोट में 70 की मौत

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को आतंकियों ने शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विस्फोटकों से भरे एक ट्रक को उड़ा दिया जिससे कम से कम 70 लोग मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक सुरक्षा घेरे के निकट किया गया। विस्फोट से आसपास के वाहनों में आग लग गई। मोगादिशु एंबुलेंस सेवा के प्रमुख अली मूसे ने मंगलवार को बताया कि इस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई और 42 घायल हो गए।

आतंकी समूह अल-शहाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस साल अफ्रीकी संघ के सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण मोगादिशु के ज्यादातर हिस्सों से अल-शहाब के सदस्य भाग गए थे। अली हुसैन नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भवन के सामने लगे एक नाके के पास जब इस ट्रक को रोका गया तो इसमें विस्फोट हो गया

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh