सेंसेक्स 287 अंक टूटा, 16,000 से नीचे

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 287 अंक टूटकर 16,000 के नीचे बंद हुआ।

तीस शेयर आधारित सेंसेक्स बीते दो दिनों में 546 अंकों से अधिक टूटा था। आज यह 286.59 अंक टूटकर 15,864.86 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 26 अगस्त को सेंसेक्स 16,000 के नीचे बंद हुआ था।

विशेषकर बैंकिंग तथा ब्याज दरों से जुड़े अन्य शेयर काफी टूटकर बंद हुए। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 77.35 अंक या 1.60 प्रतिशत टूटकर 4,772.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4,728.30 तक लुढ़का। एसबीआई के साथ साथ आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस का शेयर भी गिरावट में रहा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh