आतंकियों का शिया मुस्लिमों पर हमला, 13 की हत्या

इस्लामाबाद। आतंकियों ने मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत में शिया मुस्लिमों को ले जा रही एक बस को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 13 लोग मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्वेटा के बाहरी क्षेत्र अख्तराबाद में तीन बंदूकधारियों ने इस बस को रोका। इस बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से दो बंदूकधारियों ने बस में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 13 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर शिया थे, जबकि सात अन्य घायल हैं। घायलों को बोलान चिकित्सा परिसर और गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीन की हालत बहुत गंभीर है।

पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बलों की इस जगह की घेराबंदी करने के पहले हमलावर वहा से भाग निकले। शहर पुलिस प्रमुख अहसान महबूब ने इस बस को सुरक्षा नहीं देने के चलते एक पुलिस अधिकारी को पद से हटा दिया है। क्वेटा और नजदीकी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में शिया समुदाय के लोगों को ले जा रहे वाहनों पर हमले की कई घटनाएं हुईं हैं, जिसके मद्देनजर ऐसे वाहनों को सुरक्षा दिए जाने की बात थी।

समुदाय के बहुत से सदस्यों ने बोलान चिकित्सा परिसर पहुंच कर हमले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने हमले का शिकार बनी बस को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शियाओं को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने के मुद्दे पर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग मजदूर थे, जो काम के लिए नजदीकी फल और सब्जी बाजार जा रहे थे।

हमले की अब तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान में शिया समुदाय पर हाल ही में हुए कई हमलों की जिम्मेदारी कुख्यात धार्मिक गुट लश्कर-ए-झागवी ने ली थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh