परिवार के दस सदस्यों ने नहर में कूद जान दी

देहरादून। एक दुखद घटना में मंगलवार को देहरादून के विकासनगर स्थित शक्ति नहर में कूद कर एक परिवार के दस लोगों ने अपनी जान दे दी। इसमें छह बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं।

आत्महत्या का कारण गृहक्लेश और आर्थिक तंगी माना जा रहा है। पीड़ित परिवार देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में रहता था। आजीविका के लिए ये लोग सब्जी बेचने व घरों में सफाई का काम करते थे।

पड़ोसियों के अनुसार यह परिवार सोमवार रात 10:30 बजे घर से बाहर निकला था। सुबह इस हादसे की खबर मिली। वहीं पुलिस ने शक्ति नहर से आठ शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक पुरुष व एक महिला के शव की तलाश जारी है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh