अगस्त में 8.3 प्रतिशत कम हुआ चेकों से लेन-देन

देशभर में चेक के जरिए किए जाने वाला सौदा अगस्त 2011 में 7.3 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 8.3 प्रतिशत कम है.

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2010 में बैंकों ने 8.11 लाख करोड़ रुपये मूल्य के चेकों का समाशोधन किया.

इसके अनुसार आलोच्य महीने में देश भर में बैंकों द्वारा समाशोधित ‘क्लीयर’ चेकों की संख्या भी पांच प्रतिशत घट गई. समीक्षाधीन महीने में बैंकों ने कुल मिलाकर 11.16 करोड़ चेकों का समाशोधन किया जबकि पिछले साल यह संख्या 11.75 करोड़ रही थी.

इसी तरह मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि में देश भर में चेकों के जरिए किए गए सौदों की कुल राशि 41.23 लाख करोड़ रुपये रही जो गत वर्ष की राशि ‘41.39 लाख करोड़ रुपये’ की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है.

इसी तरह मौजूदा वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में बैंकों ने कुल मिलाकर 55.50 करोड़ चेकों का समाशोधन किया और यह संख्या पिछले साल की तुलना में 3.5 प्रतिशत कम है.

अगस्त महीने में समाशोधित चेक की संख्या और राशि के लिहाज से मुंबई क्षेत्र ‘जोन’ अव्वल रहा जहां कुल मिलाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये मूल्य के चेक क्लीयर हुए.

इसी तरह दिल्ली क्षेत्र में बैंकों ने अगस्त महीने में 1.01 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 1.26 करोड़ चेकों का समाशोधन किया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh