अधिकारियों में भय पैदा हो रहा हैं आरटीआई से : विलास राव देशमुख

केंद्रीय मंत्री विलास राव देशमुख का मानना है कि सरकारी फाइलों तक आसान पहुंच के चलते अधिकारी उन मुद्दों पर अपना मत देने में भय महसूस करने लगे हैं.

इस मुद्दे पर गौर किया जाना चाहिए.

केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और भू विज्ञान मंत्री देशमुख ने कहा, ‘आरटीआई ने दायरा बहुत बढ़ा दिया है. कुछ भी गोपनीय नहीं बचा है. मंत्रिमंडल के फैसलों से लेकर अधिकारी जो विचार देते हैं, सब कुछ इस अधिकार के माध्यम से देखे जा सकते हैं.’

उन्होंने कहा कि आरटीआई के उदार इस्तेमाल ने अधिकारियों के बीच किसी भी मुद्दे पर अपना मत देने में भय पैदा कर दिया है.

मंत्री के मुताबिक, ‘इसके चलते अधिकारी किसी भी फाइल पर अपना मत दर्ज कराने में आशंकित होने लगे हैं.एक संयुक्त सचिव को किसी अवर सचिव के मतों को नामंजूर करने का अधिकार है, पर अब एक संयुक्त सचिव तक भी कोई भी फाइल नोटिंग देने के पहले 10 बार सोचता है.’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को डर लगने लगा है कि उनके फैसले पर सवाल उठाए जाएंगे और उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए बुला लिया जाएगा.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh