रूस ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मालवाहक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया

रूस ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक मालवाहक अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया.

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रॉस्कॉस्मॉस अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि सोयुज-यू रॉकेट के साथ प्रोग्रेस एम-13एम अंतरिक्ष यान को बेकोनुर अंतरिक्ष केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.11 बजे प्रक्षेपित किया गया.

प्रोग्रेस यान अंतरिक्ष स्टेशन पर खाद्य सामग्री पहुंचाएगा.

इसके साथ एक छोटा उपग्रह चिबिस-एम भी भेजा गया है, जो पृथ्वी के वायुमंडल में बिजली कड़कने व तूफानों का अध्ययन करेगा.

अंतरिक्ष स्टेशन पर इन दिनों मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों में नासा के माइकल फोसम, रूस के सर्गेई वोल्कोव और जापान के सतोशी फुरुकावा शामिल हैं.

इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के 22 नवंबर को सोयुज रॉकेट से पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh