अमेरिका में बर्फीले तूफान के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित

अमेरिका के पूर्वोत्तर तटीय इलाके में आए बर्फीले तूफान के बाद करीब 30 लाख लोगों की आबादी के लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मैरीलैंड से लेकर मैन तक के विस्तृत इलाके में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है.

बर्फीले तूफान के कारण हुई दुर्घटनाओं में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं.

तूफान में कनेक्टिकट बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

यहां के गवर्नर डेनेल मैलॉय के मुताबिक यहां 750,000 से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए हैं. उन्होंने कहा है कि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है.

मैसाचुसेट्स में 650,000 से ज्यादा लोग बिना बिजली के रह रहे हैं और न्यूजर्सी में करीब 270,000 लोग प्रभावित हैं.

बर्फीले तूफान के कारण पेड़ गिरने, यातायात दुर्घटनाएं होने और बिजली की लाइनें गिरने के कारण पेनसिलवेनिया, कनेक्टिकट और मैसाचुसेट्स में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:59 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh