रांची : मधु कोड़ा से जेल में जमकर मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ रांची की बिरसा जेल में जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में मधु कोड़ा के हाथ की हड्डी टूट गई है। मधुकोड़ा पिछले कई दिनों से जेल में बेहतर खाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और अनशन कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक जेल के गार्डों ने ही मधु कोड़ा और उनके साथ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंद दो पूर्व मंत्रियों के साथ मारपीट की। दो पूर्व मंत्रियों को तो ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन मधु कोड़ा का इस मारपीट में हाथ टूट गया है। उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि मधु कोड़ा जब से जेल में आए हैं तभी से यहां अच्छे खाने की मांग को लेकर अपना विरोध जताते रहे हैं। वे पिछले कुछ दिनों से जेल में ही धरने पर बैठे थे। उनके साथ उनके साथी मंत्री भी धरने पर बैठे थे। आज इस मुद्दे पर उनका जेल कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा जिसमें मधु कोड़ा का हाथ टूट गया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:54 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh