बराक ओबामा ने की इराक युद्ध खत्म होने की घोषणा, लौटेंगे सैनिक

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक वॉर के खत्म होने की घोषणा कर दी है.

ओबामा ने कहा कि नौ साल बाद अमेरिकी सैन्या इतिहास की एक लंबी लड़ाई खत्म हो चुकी है.

इस साल के अंत तक इराक में मौजूद सभी अमेरिकी सैनिक घर लौट जाएंगे.

इराकी प्रधानमंत्री नूर अल मलिकी से निजी चर्चा के बाद ओबामा ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा, अमेरिकी सैनिक अपना सिर ऊंचा करके वहां से लौटेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन इराकी नेताओं के साथ इस पर भी बात कर रहा है कि वाशिंगटन उन्हें कैसे मदद जारी रख सकता है.

ओबामा के बयान के साथ ही एक महीने से चली आ रही अटकलों का दौर खत्म हो गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh