मेरठ: कोल्ड स्टोरेज से दस क्विंटल सड़ा हुआ मावा बरामद

मेरठ: कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर पुलिस ने दस क्विंटल सड़ा हुआ मावा बरामद किया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना रेलवे रोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक कोल्ड स्टोरेज में छापा मार कर करीब दस क्विंटल सड़ा हुआ मावा बरामद किया है.

बरामद मावे का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है.

नगर पुलिस अधीक्षक डा. बी पी अशोक ने बताया कि एक सूचना पर आज शहर के थाना रेलवे रोड़ क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज में छापा मारा गया. यहां से बोरी में भरा करीब दस क्विंटल मावा बरामद हुआ है.

उन्होंने बताया कि मावा सड़ा हुआ था और उसमें से बदबू आ रही थी. उन्होंने कहा कि अगर यह मावा उपयोग में आता तो इसको खाकर हजारों लोग बीमार पड़ सकते थे.

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मावे का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कोल्ड स्टोरेज संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

गौरतलब है कि जिस कोल्ड स्टोरेज से सड़ा हुआ मावा बरामद हुआ है वह जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष का है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh