एक और बढ़ी सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की संख्या


au

आँखों देखी न्यूज़ संवाददाता : सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की संख्या का कन्फ्यूजन बढ़ाने के लिए सीन में आ गई हैं लुलिआ वैंटूर। रोमानिया की टीवी एंकर। इनसे सलमान की दोस्ती कुछेक सालों से चल रही है। सल्लू भाई और वे जब मिले थे, तो मिस लुलिया अपने मंगेतर मॉरियस मोगा के साथ थीं, लेकिन सलमान से मिलने के एक साल बीतते उनका ब्रेकअप हो गया। कहते हैं कि सल्लू भाई ने उनके मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। अब वे इंडियन लाइफ अपना रही हैं और सल्लू के गुण गा रही हैं। लेकिन सलमान की जिंदगी में इससे पहले भी कई हसीनाएं आ चुकी हैं।

इन्होंने भी दिया है सलमान का साथ
सलमान खान की गर्लफ्रेंड की फेहरिस्त में कई हसीनाएं आ चुकी हैं। जिनमें संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐशवर्या राय, कटरीना कैफ, स्नेहा उलाल, क्लाउडिया सिएसिला, जैकलीन फर्नाडिस, जरीन खान, सोनाक्षी सिन्हा और जैमिना नवरात्रे प्रमुख हैं। लेकिन सलमान का दिल अभी तक किसी एक पर नहीं टिक पाया। कहने वाले तो यह भी कहते हैं कि इन अभिनेत्रियों ने सलमान का इस्तेमाल किया और उन्हें मझधार में छोड़ दिया। अब सवाल उठता है कि आखिर सलमान की जिंदगी में इतनी हसीनाएं आती ही क्यों हैं?

सलमान की दोस्ती बेहद फायदेमंद
सलमान की दोस्ती हमेशा हसीनाओं के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं। सलमान की दोस्ती ने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को स्‍थापित होने में आसा‌नी हो जाती हैं। देसी और विदेश हसीनाएं सलमान का साथ पाने को हमेशा बेताब रहती हैं। कटरीना को बॉलीवुड में सलमान की वजह से खासी चर्चा मिली है। सलमान इंडस्ट्री में नई-नई लड़कियों को मौका दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि साल 2010 की मिस यूनिवर्स जैमिना नवरात्रे अब मिस्टर दबंग की पार्टनर बनेंगी। सूत्रों की मानें तो सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म पार्टनर-2 में जैमिना को हिरोइन लेने के लिए डेविड धवन को मना लिया है।

सलमान किससे और कब करेंगे शादी?
सलमान की जिंदगी में बहुत से लड़कियां आई लेकिन वह अब तक कुंवारे हैं। लोगों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। काफी समय से चर्चा चल रही थी कि कैटरीना कैफ सलमान से शादी कर सकती हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। माहौल शादी का बनता है लेकिन बिगड़ जाता है। मालूम हो कि सलमान खान के जीवन में कैटरीना तब प्रवेश किया जब वे ऐश्वर्या रॉय से अपने संबंध टूटने पर बेहद दु:खी थे। दोनों की दोस्ती हुई और सलमान की वजह से ‘बूम’ जैसे हादसे के बावजूद कैटरीना कैफ को फिल्में मिलीं। धीरे-धीरे बॉलीवुड में कैटरीना को सलमान की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचाने जाना लगा। कैटरीना और सलमान अपनी निजी जिंदगी की चर्चा कभी नहीं करते हैं। अभी भी किसी को नहीं मालूम कि सल्लू कब और किससे शादी करेंगे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:25 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh