एप्पल का आईफोन-4S लॉन्च, बाजार में धूम

au

एप्पल ने आईफोन का नया वर्जन आईफोन-4S लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक यह आईफोन-4 का नया वर्जन है। यह देखने में बहुत हद तक आईफोन-4 के जैसा ही है।

आईफोन-4 S की बैटरी लाइफ ज्यादा
किसी भी आईफोन की तुलना में आईफोन-4 S की बैटरी लाइफ ज्यादा है। एक बार चार्ज करने पर कोई यूजर 8 घंटे तक बात कर सकता है। इसमें 6 घंटे ब्राउज़िंग करने के अलावा 10 घंटे वीडियो देखने की सुविधा है। साथ ही वह 40 घंटे तक संगीत का भी मजा ले सकता है। यह फोन जीएसएम और सीडीएमए दोनों नेटवर्क्स पर काम करेगा।

1.1 सेकंड में तस्वीर लेने में सक्षम
इसके कैमरे की क्वॉलिटी आईफोन-4 से 60 फीसदी बेहतर है। इसमें 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। यह केवल 1.1 सेकंड में तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके कैमरे का अपर्चर बड़ा रखा गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें खींची जा सकेंगी।

इस साल के अंत तक भारत में लांचिंग
माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में यह आ जाएगा। इस आईफोन की कीमत 16 जीबी के लिए $199 (करीब 10,000 रुपए), 32 जीबी के लिए $299 (करीब 15,000 रुपए) और 64 जीबी के लिए $399 (करीब 20,000 रुपए) है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:20 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh