अन्ना कों यूपी मे नजर नही आता भ्रष्टाचार : रीता बहुगुणा


उत्तर प्रदेश चुनावों को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस को समर्थन नहीं देने के अन्ना हजारे के ऐलान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने अन्ना के ऐलान पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि चुनावों से पहले अन्ना के इस तरह के बयान भ्रष्टाचार के मसले का राजनीतिकरण कर रहे है। उन्होंने अन्ना हजारे से पूछा कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार का भ्रष्टाचार नजर नहीं आता जो वह कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार की बात कर रहे हैं।

रीता ने कहा कि अन्ना के ऐसे बयान से सवाल खड़े होते हैं कि क्या वह किसी के प्रभाव और चक्रव्यूह में फंस कर तो ऐसे कदम नहीं उठा रहे है। रीता ने अन्ना से पूछा है कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश के बगल के उत्तराखंड राज्य की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार नजर नहीं आते। बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड में बिजली परियोजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन अन्ना का आज तक इस सिलसिले में एक बयान भी सामने नहीं आया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:15 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh