बलात्कार का विरोध करने पर नाबालिग की हत्या

उत्तर प्रदेश में कथित रूप से बलात्कार का विरोध करने पर एक युवक ने नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को घर में गाड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में कथित रूप से बलात्कार का विरोध करने पर एक युवक ने पड़ोसी की नाबालिग पुत्री की हत्या कर शव को अपने घर में गाड़ दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के निनदूरा गांव में शुक्रवार को परचून की दुकान चलाने वाले राजू गुप्ता ने कथित तौर पर पड़ोसी मुजीबुल्ला की 12 वर्षीय पुत्री जोहरा (बदला नाम) के साथ दुराचार में नाकाम रहने पर हत्या कर दी.

इलाहाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राज कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रारम्भिक जांच में लड़की को आखिरी बार राजू की दुकान पर देखे जाने के बात सामने आई. राजू को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

राजू की निशानदेही पर उसके घर से शनिवार को जोहरा का शव बरामद कर लिया गया.

कुमार के मुताबिक राजू ने पूछताछ में बताया कि दुराचार की कोशिश करने पर जब जोहरा ने शोर मचाया तो उसने ईंट से वार करके हत्या कर दी और शव को घर में गाड़ दिया.

कुमार ने कहा कि परिवार के किन लोगों ने राजू का साथ दिया है, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल तीन चचेरे भाइयों के नाम सामने आये हैं जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:57 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh